रिकवरी एजेंट उपेंद्र ने अपनो को ही मारी गोली, चाची समेत तीन जख्मी, देखें लाइव Video-

AJ डेस्क: शुक्रवार की अहले सुबह जब धनबाद के ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे उसी वक्त मटकुरिया का न्यू रेलवे कॉलोनी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि इस अंधाधुंध गोलीबारी में एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल गए है। यह गोलीबारी अपने ही परिवार के लोगों के ऊपर आपसी रंजिश में की गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी उपेंद्र सिंह जो पेशे से एक रिकवरी एजेंट है उनका अपने ही चचेरे भाइयों से रिकवरी एजेंटी को लेकर कोई विवाद चल रहा था। आज सुबह इसी विवाद को लेकर आरोपी उपेंद्र सिंह का अपनी ही चाची मीरा देवी से विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते उपेंद्र सिंह और उसकी चाची के बीच हाथापाई शुरू हो गई। यह देख उपेंद्र सिंह के चचेरे भाई पिंटू सिंह और सिंटू सिंह बीच बचाव को वहाँ पहुंचे। जिसके बाद अपने आपको कमजोर पड़ता देख उपेंद्र सिंह ने अपने पास रखे बंदूक से अपनी चाची और दोनों चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ 9 राउंड गोली फायर कर दी। जिससे तीनों वहीं घायल होकर गिर पड़े। जबकि आरोपी उपेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

देखें Video-

 

गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से तत्काल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ से मीरा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »