बिहार चुनाव: कांग्रेस ने तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकारा, महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी

AJ डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्तिसिंह गोहिल और अन्य नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र के कवर पेज पर लिखा है, ‘प्रण हमारा संकल्प बदलाव का’। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से राज्य में शासन कर रहे हैं लेकिन इसे विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया है।

 

 

वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘ये चुनाव नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है, ये चुनाव नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का चुनाव है, ये चुनाव नए तेज बनाम फेल तजुर्बे की दुहाई का चुनाव है, ये चुनाव खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है।’

 

 

 

उन्होंने कहा कि अगर हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाते हैं तो हम पहले विधानसभा सत्र में तीन कृषि विरोधी कानूनों को खत्म करने के लिए एक विधेयक पारित करेंगे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »