महर्षि बाल्मीकि के बताए हुए मार्ग पर चलें- विधायक समरी लाल
AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित पूर्वी कोयरीबांध में आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन धर्म समाज युवा मंडल की ओर से किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रांची काके से भाजपा विधयाक समरी लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद विधायक समरी लाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर समाज को बुराई पर अच्छाई की जीत कैसे हुई इसे बताने का काम किया। समाज के लोगों को वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा झरिया आरएसपी कॉलेज से ही हुई थी, इस वजह से झरिया की जनता से हमारा गहरा नाता है।
इसके बाद शाम में मारवाड़ी सम्मेलन समाज धनबाद शाखा द्वारा धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोशिएशन सभागार में विधायक समरी लाल के स्वागत में एक समारोह का भी आयोजन किया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
