बिहार चुनाव: तेजस्वी-तेजप्रताप और लव-पुष्पम प्रिया का भविष्य दांव पर

AJ डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में महागठबंधन के चेहरे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव सहित कई युवा नेताओं के सियासी भविष्य भी दांव पर लगे हैं। इस चरण में 94 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के कई सदस्यों का भी भविष्य दांव पर है। तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं वो फिर से राघोपुर से चुनावी मैदान में हैं।

 

 

तेजस्वी ने 2015 में भाजपा के सतीश कुमार को हराकर यह सीट फिर से अपनी पार्टी के लिए जीती थी। सतीश ने 2010 में इस सीट पर तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराया था। वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का भी सियासी सफर दांव पर है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप इस चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर समस्तीपुर के हसनपुर से चुनावी मैदान में हैं।

 

 

इस चरण में पटना की बांकीपुर सीट पर भी वोटिंग होनी है, जहां से कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। लव सिन्हा इस चुनाव से राजनीतिक सफर की शुरूआत कर रहे हैं। प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी भी यहीं से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने यहां से फिर से नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया है।

 

 

 

 

इस चरण के चुनाव में पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मधुबन से सहकारिता मंत्री रंधीर सिंह, नालंदा से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का भी राजनीतिक भविष्य दांव पर है।

 

 

इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1463 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ये 94 विधानसभा सीटें 17 जिलों में स्थित हैं। इस चरण में एनडीए में शामिल भाजपा के 46 और जदयू के 43 और वीआईपी के पांच उम्मीदवार मैदान मे हैं। वहीं विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी के 56 उम्मीदवार, कांग्रेस के 24, वामदलों के 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »