पत्रकार अर्नब की गिरफ्तारी प्रेस की स्वंतत्रता पर हमला- राज सिन्हा

AJ डेस्क: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ सह पत्रकार अर्नब गौस्वामी की महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार की सुबह उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही केंद्र के मंत्रियों से लेकर अलग-अलग राज्यों से भी इस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की घोर निंदा की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में आज धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता कर महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई की भर्त्सना की। साथ इस मामले के खिलाफ भाजपाइयों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च भी निकाला।

 

 

धनबाद विधायक ने अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार अर्नब गौस्वामी के साथ मुंबई पुलिस के द्वारा की गई इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला एक फासीवादी, अलोकतांत्रिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लगता है महाराष्ट्र में सत्य पर सत्ता हावी हो गया है। उन्होंने कहा देश के जिम्मेदार एवं लोकतांत्रिक नागरिक होने के नाते हमें प्रेस की स्वतंत्रता के साथ खड़ा होना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकार अर्णब गोस्वामी के विरुद्ध बर्बर कार्रवाई कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का पाप किया है। लोकतंत्र को कुचलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंदने के कांग्रेस और शिव सेना की महाराष्ट्र सरकार के इस कदम की मैं कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए।

 

 

इसके बाद शाम को धनबाद भाजपाइयों के द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर एक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी है। भाजपा महाराष्ट्र सरकार से पत्रकार अर्णब को अविलंब रिहा करने की मांग करती है। साथ ही पुलिस द्वारा उनके परिवार पर लगाए गए झूठे मुकदमे को भी खारिज करने की मांग करती है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »