रांची के शिव मंदिर परिसर में युवती की लटकती लाश मिलने से सनसनी

AJ डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची स्थित रातू रोड के आर्यपुरी शिव मंदिर परिसर में एक युवती की लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर में एक पिलर के सहारे युवती की लटकती लाश को सुबह के समय पूजा करने मंदिर पहुंचे लोगों ने देखा। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में वहाँ भीड़ जुट गई। जिसके बाद घटना की सूचना सुखदेव नगर थाने की पुलिस को दी गई।

 

 

घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, स्कूटी और उसकी चाबी बरामद किया है। संदेहास्पद स्थिति में लटकती लाश के बारे में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आत्महत्या और हत्या के बिंदु पर पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुला साक्ष्य एकत्र की है।

 

 

मंदिर परिसर में युवती के अलावा किसी अन्य के भी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि युवती और किसी युवक में विवाद के बाद आज घटना हुई होगी। फिलहाल घटनास्थल से बरामद मोबाइल और स्कूटी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मोबाइल की जांच कर पता लगाएगी कि मोबाइल किसका है। हालांकि बरामद स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार स्कूटी के मालिक का नाम राम रतन प्रसाद है। पुलिस स्कूटी के मालिक और मोबाइल धारक की जानकारी ले रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »