यूथ इंटक ने DDC को बियाडा की समस्याओं से अवगत कराया

AJ डेस्क: यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे के निर्देश पर शनिवार को बोकारो जिला यूथ इंटक के उपाध्यक्ष अजहरुद्दीन आलम और सचिव अब्दुल्लाह अंसारी संगठन के अन्य सदस्यों के साथ बोकारो के उप विकास आयुक्त से मुलाकात की और बियाडा क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए उसके निवारण के लिए एक मांग पत्र सौंपा।

 

 

बात दें कि बियाडा औद्योगिक क्षेत्र मंझलाडिह भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के समीप हाई मास्ट लाईट टावर बहुत दिनों से बंद पड़ी है। जिस कारण उस चौक पर शाम होते ही घना अँधेरा छा जाता है। साथ ही इस सड़क पर हर वक्त भारी वाहनों का आवगमन जारी रहता है। चौक के आस-पास कई कंपनियां भी मौजूद है। ऐसे में यहाँ से गुजरने वाली आम जनता और मजदूरों के साथ हर वक्त दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

 

 

इस समस्या को अति शीघ्र निवारण करने को लेकर उप विकाश आयुक्त से आज मुलाकात कर अपील कि गई। इस दौरान संगठन के शुभम, नन्दलाल मूर्मू , सहबाज हुसैन आदी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »