बिहार चुनाव: धमदाहा में राजद नेता के भाई की गोली मार कर हत्या, अपराधी फरार

AJ डेस्क: बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की हत्या कर दी गई। पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत सरसी में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने बेनी सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। मतदान के बीच हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

 

बता दें कि बिहार के 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हुई। पूर्णिया जिले में भी तीसरे चरण के तहत वोटिंग हुआ। इसी मतदान के बीच बदमाशों ने बेनी सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी।

 

 

इससे पहले पूर्णिया के बूथ संख्या 282 पर सुरक्षबलों से वोटरों की झड़प हुई। बताया गया कि वोट डालने के लिए लाइन में खड़े एक व्यक्ति को सीआईएसफ के जवान ने डंडा मार दिया,​ जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ीं। सुरक्षाबलों द्वारा यहां फायरिंग करने की भी सूचना है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »