फैसला ऑन द स्पॉट : नक्सली ने ग्रामीण को गोली मारी, भीड़ ने हत्यारे और उसकी पत्नी को मार डाला

AJ डेस्क: झारखंड के पलामू में एक नक्सली ने ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी नक्सली और उसकी पत्नी को मार डाला। भूमि विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

पलामू के गांव में सामने आया सनसनीखेज मामला-

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मनातू थाना इलाके के कुंडीलपुर गांव का है। यहां जमीन विवाद में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी से जुड़े एक सक्रिय नक्सली ने एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद उग्र भीड़ ने नक्सली और उसकी पत्नी घेर लिया लिया और दोनों को पीट-पीट कर मार डाला। बुरी तरह से पिटाई के बाद भी दोनों के जीवित रहने की कोई संभावना न रहे, इस कारण दोनों को गोली भी मारने की बात सामने आई है।

 

 

भूमि विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दो पक्षों के बीच कई दिनों से जमीन विवाद का मामला चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनातू थाना स्थित गांव में नक्सली प्रकाश सिंह आठ दिन पहले अपने घर आया था। इसी दौरान पड़ोसी विनोद से उसका विवाद हो गया।

 

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी-

बताया जा रहा कि शुक्रवार की देर रात प्रकाश सिंह ने विनोद की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास ग्रामीणों ने नक्सली प्रकाश सिंह को उसके घर पर ही घेर लिया। उसका हथियार छीन कर प्रकाश और उसकी पत्नी तेरंगनी देवी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई में बुरी तरह से जख्मी हो जाने के बाद भीड़ ने दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »