तिहरा हत्याकांड : नक्सलियों के ‘बुरा अंजाम’ की धमकी से ग्रामीण दहशत में, सन्नाटा पसरा

AJ डेस्क: पलामू के नक्सल प्रभावित मनातू के कुंडीलपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस तिहरे हत्‍याकांड में नक्सली प्रकाश सिंह और उसकी पत्नी प्रेमनी देवी को ग्रामीणों ने मार डाला था। इस घटना के बाद गांव वालों पर एक नई मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल प्रकाश की हत्या के बाद माओवादियों में आक्रोश है और माओवादियों ने ग्रामीणों को हत्‍या का अंजाम भुगतने की धमकी दी है। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार रविवार को दो माओवादी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से नरसंहार के लिए तैयार रहने को कहा। ग्रामीणों के अनुसार इस पूरे घटना का कारण बिहार के नबीगढ़ की 4 कट्ठा जमीन है। जमीन विवाद को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। इसमें पंच विनोद सिंह भी थे। पंचायत का फैसला पक्ष में नहीं आने पर नक्सली प्रकाश सिंह ने विनोद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे गुस्‍साए ग्रामीणों ने प्रकाश और उसकी पत्नी को मार डाला था।

 

 

नक्सली दंपती हत्याकांड में पांच लोगों पर मनातू थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें कुंडीलपुर के पिंटू कुमार, आमोद कुमार, बिंदु भारती, राजन सिंह, सीत भारती का नाम शामिल है। मृत‍क विनोद सिंह के भाई प्रमोद सिंह ने बताया कि विवादित 4 कट्‌ठा जमीन बिहार के नबीगढ़ में है। जिसे कुंडीलपुर के श्यामदेव सिंह ने खरीदी है, मगर नक्सली प्रकाश उस जमीन पर दावा करता था। जिसके बाद गांव के स्‍तर पर पंचायती हुई। जिसमें फैसला प्रकाश के खिलाफ आया था। उसी समय से प्रकाश विनोद को टारगेट किए हुए था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »