राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति ने पांच लाख रु दिए

AJ डेस्क: राम जन्मभूमि मंदिर न्यास को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए पहला दान मिला। विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार ने बताया, “हम लोग इस अभियान की शुरूआत के लिए उनके पास गए। उन्होंने इसके लिए 5,01,000 रुपए का दान दिया और इस मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।”

 

 

इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपए का चेक वीएचपी को सौंपा है।

 

 

 

 

इसके साथ ही मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने वालों में एक नाम गोविंदभाई ढोलकिया का भी चर्चा में है। अहमदाबाद के रहने वाले हीरा कारोबारी गोविंदभाई ने 11 करोड़ रु चंदा दिया है। वे लंबे वक्त से संघ से जुड़े हैं।

 

 

 

 

वीएचपी राम मंदिर निर्माण आंदोलन में सबसे आगे था। ट्रस्ट ने मंदिर के निर्माण के लिए धन एकत्र करने का निर्णय लिया है। वीएचपी के एक अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति कोविंद के साथ बैठक वीएचपी के धन संग्रह अभियान का हिस्सा था। वहीं, अलोक कुमार ने पहले एचटी को बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, चेक के माध्यम से 20,000 से ऊपर के फंड एकत्र किए जाएंगे। संग्रह अभियान 52,50,00 गांवों में चलाया जाएगा। एकत्र किए गए धनराशि को बैंकों में 48 घंटे के भीतर जमा करना होगा। संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ और 27 फरवरी तक समाप्त होगा।

 

 

दो चरणों में चलाया जाएगा अभियान-

निधि समर्पण अभियान को व्यापक और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अभियान को दो भागों में विभाजित किया गया है। 15 से 31 जनवरी तक उन लोगों से सम्पर्क किया जाएगा जो मंदिर निर्माण में दो हजार अथवा उससे अधिक राशि का समर्पण करेंगे। यह राशि जमा करने पर उन्हें रसीद दी जाएगी। पहली फरवरी से 27 फरवरी तक दस-दस कार्यकर्ताओं की टोलियां कूपनों के माध्यम से निधि एकत्र करेंगी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »