सत्ताधारी दल के विधायकों का नक्सलियों के साथ सांठ गांठ- मरांडी

AJ डेस्क: देश की कोयला राजधानी धनबाद पहुंचे बीजेपी विधायक दल के नेता व झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सांसद पशुपति नाथ सिंह के आवास से बड़ा बयान देते हुए सत्ताधारी दल के विधायकों पर नक्सलियों से सांठगांठ होने का आरोप लगाया है।

 

 

सांसद पीएन सिंह के आवास पर सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि राज्य के सत्ताधारी दल के विधायक सिक्योरिटी को छोड़कर रात के अंधेरे में जंगलों में जाते हैं और वहां नक्सलियों से मुलाकात करते हैं। नक्सलियों से सांठगांठ रखने वाले विधायकों के नाम बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर जांच एजेंसी उनसे इस मुद्दे पर संपर्क कर नाम जानना चाहेगी तो वे नाम भी बताने को तैयार हैं। साथ ही समय आने पर यह भी बताने का काम करेंगे कि वे लोग कब, कहां और किस वक्त किससे मिलने का काम करते हैं।

 

 

आगे उन्होंने कहा कि कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि आई है, व्यापारियों को दिनदहाड़े धमकाया जा रहा है लेकिन सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने सूबे की सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार विकास और कानून व्यवस्था को सुचारु करने में असफल रहती है तो भाजपा सरकार को व्यवस्था में बदलाव के लिए मजबूर करेगी, सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने आरबीआई से जेवीवीएनएल का पैसा काटे जाने के सवाल पर कहा कि डीवीसी भी एक संस्था है। उसकी भी खर्च है। वह भी कोयला लेता है। कर्मियों को पेमेंट करता है। इसलिए उसको भी पैसे की जरूरत है। इसके लिए राज्य सरकार को चाहिए था कि दोनों मिलबैठ कर समस्या का समाधान निकालें।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »