लौह नगरी में मार्मिक घटना : आखिर नन्ही सी बच्ची को आवारा कुत्तों के हवाले क्यों कर दी माँ ने (पढ़ें पूरी खबर)

AJ डेस्क: लौह नगरी जमशेदपुर से एक मार्मिक घटना सामने आई है। यहाँ पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपनी 16 दिन की नवजात बच्ची काे टेल्काे टीआरएफ काॅलाेनी के मैदान में मरने के लिए छाेड़ दिया। जहाँ आवारा कुत्ते घूम रहे थे। लेकिन कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था। दसवीं में पढ़ने वाली बच्ची श्रुति ने जब यह मंजर देखा ताे हैरान रह गई। उसने महिला काे आवाज देकर राेका। काफी मान-मनाैव्वल की। इसके बाद मां ने अपनी बच्ची काे आंचल में छिपा लिया।

 

 

हाता निवासी वह माँ कुंती देवी ने कहा, ‘मेरी शादी 2007 में संजय प्रजापति से हुई थी। पहली बेटी हुई ताे सबकुछ ठीक-ठाक था। दूसरी बेटी पैदा हाेने पर पति चिड़चिड़ा हाे गया। छाेटी-छाेटी बाताें पर नाेकझाेंक हाेने लगी। पति बेटा चाहता था, लेकिन 16 दिन पहले फिर तीसरी बेटी पैदा हुई। अस्पताल से घर जाते ही पति ने मारपीट शुरू कर दी। वह बच्ची काे देखना भी पसंद नहीं करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर मैंने साेचा कि मेरी बहन घाेड़ाबांधा में रहती है। उधर ही बच्ची काे सुनसान जगह पर छाेड़ दूंगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से निकली। टेंपाे बदल-बदल कर घूमती रही और आखिरकार टेल्काे के टीआरएफ काॅलाेनी के मैदान में पहुंच गई। वहां बच्ची काे छाेड़कर वापस जा ही रही थी, लेकिन एक बच्ची ने देख लिया। उसने मुझे आवाज लगाई ताे काफी लाेग जुट गए। उस बच्ची की मान-मनाैव्वल देखकर मेरा सीना भी पसीज गया और मैंने अपनी बच्ची काे आंचल में छिपा लिया।’

 

 

वहीं दसवीं में पढ़ने वाली बच्ची श्रुति तिवारी ने कहा, ‘मैं टीआरएफ कॉलोनी में खड़ी थी। तभी महिला बच्ची को गोद में लेकर पहुंची। एक मिनट वहां रुकी और बच्ची को जमीन पर छोड़कर जाने लगी। पहले मैं कुछ समझ नहीं पाई। महिला कुछ ही दूर गई थी कि आवारा कुत्ते जमीन पर पड़ी बच्ची को नोंचने दौड़े। मैंने अपनी परवाह किए बगैर कुत्तों से बच्ची को बचाया। आवाज देकर महिला को रोका। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। महिला ने जब अपनी आपबीती बताई तो मैंने पुलिस को फोन कर दिया।’

 

 

जानकारी के अनुसार घटना दाेपहर 1:30 बजे की है। लाेग जुटे ताे टेल्काे पुलिस काे सूचना दी गई। लेकिन पुलिस तीन घंटे के बाद पहुंची और महिला व बच्ची काे अपने साथ ले गई। पति काे भी थाना बुलाया गया। दाेनाें से अलग-अलग पूछताछ की गई। पत्नी ने पति पर मारपीट का आराेप लगाया जिससे पति ने इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद दाेनाें में लिखित समझाैता हुआ। पति ने लिखकर दिया कि वह पत्नी काे कभी नहीं पीटेगा। उसे अपने साथ रखेगा। इसके बाद दोनों को थाने से छाेड़ दिया गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »