टिस्को के सप्लायर के बाहर खड़ी गाड़ी पर गोली चली, अखिलेश गिरोह का नाम

AJ डेस्क: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र निवासी टाटा स्टील कंपनी के सप्लायर ऋषिकेश चंद्रा के घर के बाहर खड़ी कार पर बदमाशों ने शुक्रवार की रात फायरिंग की। ऋषिकेश चंद्रा के फॉर्च्यूनर कार में फंसे तीन खोखे भी बरामद किए गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। मौके पर बदमाशों ने सप्लायर के घर पर गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नाम का एक लेटर भी छोड़ा। लेटर में लिखा हुआ है कि तेरा अंजाम कोर्ट में हुई हत्या से भी बुरा होगा।

 

 

फायरिंग करने का जिम्मा अखिलेश गिरोह के सोनू सिंह ने लिया है। घटना की जानकारी ऋषिकेश ने कदमा थाना पुलिस को दी है। CCTV में कैद वीडियो के अनुसार बदमाश तीन की संख्या में टाटा स्टील के सप्लायर के घर के बाहर पहुंचे थे।

 

 

 

 

इनमें से दो रेकी कर रहा था। जबकि तीसरा घर के करीब गया और कार पर फायरिंग की। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। उसके बाद आसानी से उसी रास्ते से फरार होने में सफल रहे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

 

Input- Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »