बागडिगी हादसा : खान दुर्घटना में मारे गए खनिकों को अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, वायदा पूरा नही किया
AJ डेस्क: मंगलवार को झरिया के लोदना क्षेत्र स्थित एरिया 10 अंतर्गत बागडिगी कोलयरी खान दुर्घटना में मारे गए कोयला कर्मियों के 20वीं पुण्यतिथि पर बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक (DP) भीकेएम मल्लिका अर्जुन राव, जीएम सेफ्टी एके सिंह और बागडिगी के श्रमिक और शहीदों के परिजनो ने उनके शाहिद स्मारक पर नम आंखों से श्रधांजलि दी।
आज श्रमिकों की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर श्रधांजलि देने पहुंची शहीद सन्तराज प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी ने कहा कि बीसीसीएल के वरीय अधिकारियों ने हादसे के वक्त कहा था कि पेंशन, बच्चों की स्कूल में फ्री एजुकेशन और 9 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा लेकिन नियोजन के अलावा आज तक कुछ भी नही मिला। इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से यह मांग किया कि बीसीसीएल ने शहीदों के आश्रितों से जो वादे किये थे उसे वो पूरा करे।

इस दौरान बागडिगी कोलयीयरी शहीद स्मारक शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीसीसीएल के DP ने कहा कि कोई भी खान हादसा सभी के लिए काफी दुखद होता है। क्योकि ऐसे हादसों में बीसीसीएल के श्रमिक जो कंपनी के रीढ़ है वो शहीद होते है। इसलिए ऐसे हादसों को ध्यान में रखते हुए हुए सभी कामगारों को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरी है।

ज्ञात हो कि झरिया के लोदना क्षेत्र स्थित एरिया 10 अंतर्गत बागडिगी कोलियरी में आज ही के दिन 2 फरवरी, वर्ष 2001, दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में 12 नम्बर पिट के सिम नम्बर 7 में कोयला उत्खनन कर रहे लगभग 80 से 90 श्रमिक दिन के लगभग 11 बजे के आसपास अचानक चानक के अंदर मौजूद पानी का डैम फट गया था। जिससे खदान पूरी तरह डूब गया था और इसमें 29 श्रमिक शहीद हो गए थे। उन्ही के याद में प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को बागडिगी शहीद स्मारक पर बीसीसीएल के वरीय अधिकारी, शहीद श्रमिकों के परिजन और बागडिगी के श्रमिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
