उत्तराखण्ड आपदा : झारखण्ड के फंसे लोगों के लिए जारी हुए हेल्प लाइन नम्बर

AJ डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि उत्तराखंड के चमोली आपदा में फंसे राज्यवासी घबराएं नहीं। अगर किसी के परिजन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी।

 

 

मालूम हो कि उत्तराखंड के चमोली जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। इस आपदा में राज्य के श्रमिक के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। झारखण्ड के श्रमिक भी उत्तराखंड जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में काम के लिए जाते हैं।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कुल 11 हेल्पलाइन एवं कुछ वाट्सएप्प नंबर भी जारी किये हैं। इन नंबरों पर संदेश भेजकर आपदा में फंसे लोग सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

इन कंट्रोल रूम नंबरों पर किया जा सकता हैं संपर्क-

06512490055, 06512490083, 06512490037, 06512490058, 06512490052, 06512490125

 

 

इन वाट्स नंबरों पर संदेश भेज सरकार से प्राप्त कर सकते हैं सहयोग-

9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »