तोपचांची डुमरी के बीच स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार ज्वेलरी लूट लिया अपराधियो ने

AJ डेस्क: डुमरी और तोपचांची के बॉर्डर के पास रविवार अहले सुबह हथियार से लैस 6 बदमाशों ने बस में बैठे एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। बस कोलकाता से नवादा (बिहार) जा रही थी और इसी दौरान यह घटना हुई। बस में मृतक के साथ नवादा निवासी उसका एक दोस्त भी था। घटना के बाद बदमाश व्यवसायी के ज्वैलरी और कपड़ों से भरा बैग को लेकर बस से उतर पैदल ही भाग निकले। बैग में कितने की ज्वैलरी थी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अभय कुमार के रूप में की गई। अभय की नवादा में गहनों की दुकान है। उसके साथ कोलकाता से लौट रहे दोस्त मनीष ने बताया कि वो कपड़े का व्यवसाय करता है। सुबह दोनों ही सो रहे थे। मनीष के अनुसार, अचानक उनकी नींद खुली तो देखा, बस रुकी हुई थी। कुछ नकाब पहने लोग उनके पास खड़े थे। जबकि दो बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी की कनपटी पर रिवॉल्वर लगा रखा था।

 

 

मनीष के अनुसार, बदमाश अभय के पास मौजूद बैग को छिन रहे थे। पर अभय इसका विरोध कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने अभय के सीने में गोली मार दी और ज्वैलरी व कपड़ों से भरे बैग को लेकर भाग निकले।

 

 

इसके बाद बस ड्राइवर ने अभय और मनीष को भूजाडीह के मीना जनरल अस्पताल में उतारा और बाकी यात्रियों को लेकर आगे चला गया। मनीष के अनुसार, उसे यह भी पता नहीं है कि बदमाश बस में पहले से बैठे थे या फिर वो बीच रास्ते में बस पर चढ़े।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »