यूथ इंटक : बोकारो जिला कमिटी का हुआ विस्तारीकरण

AJ डेस्क: बोकारो जिला यूथ इंटक का विस्तारीकरण कार्यक्रम सोमवार को बोकारो स्थित जैना मोड़ जरिडिह थाना के समीप संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालीडीह के कोऑर्डिनेटर जिलानी अंसारी और जिला महामंत्री अकरम वारसी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे उपस्थित थे। साथ ही उनके साथ प्रदेश के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

कार्यक्रम के दौरान ज़िला के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक सोरेन ने अपने कार्यकर्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। ज़िला के विस्तार में कुल 43 सदस्यों की कमिटी को प्रदेश अध्यक्ष ने माला पहनाकर और नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता हैं और सच्ची श्रद्धा से संगठन के प्रति काम करें। संगठन से बड़ा कोई भी नहीं है और किसी भी कार्यकर्ता को किसी बड़े पदाधिकारी की चापलूसी करने की जरूरत नहीं है। अगर चापलूसी करना है तो संगठन की करें, क्योंकि संगठन से हम हैं और हम से संगठन। हर मजदूर चाहे वह किसी भी क्षेत्र से आता हो उसका अपना स्वाभिमान है और यूथ इंटक कभी भी उस स्वाभिमान का हनन नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि जितने भी असंगठित मजदूर साथी हैं उनको उनका हक दिलाने के लिए सरकार के योजना को समझ उन्हें न्याय दिलाना यूथ इंटक की प्राथमिकता होगी।

 

 

मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष संजीत, संयुक्त महामंत्री नीरज, सह कोषाध्यक्ष पुनीत, मीडिया प्रभारी जिलानी अंसारी, जिला के नवनियुक्त महामंत्री अमर, उपाध्यक्ष मणिलाल, सोमेश, अब्दुल्लाह, नंदलाल, अजरुदीन, तरुण, विकास, साजन, अजय, कुंदन, गुलाम आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »