नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

AJ डेस्क: धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के गोस्वामी पाड़ा के ठठेरा बस्ती में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम से लापता नाबालिग को पड़ोस के ही एक युवक सौरव मंडल ने अगवा कर एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था इसी दौरान देर रात नाबालिब के परिजनों ने रंगे हाथ उसे घर दबोचा। जिसके बाद मौके पर पहुंची चिरकुंडा पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गयी।

 

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब 6 बजे से युवती घर से गायब थी। परिजनों द्वारा घंटो खोजबीन के बाद रात के करीब 1 बजे पड़ोस के ही एक युवक के साथ उसे एक बंद कमरे में पाया गया। परिजनों का कहना है कि सौरव मंडल एक रूम में युवती को अगवाकर रखे हुए था और उसी बंद कमरे में वो नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाना ले गयी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक सौरव मंडल के साथ मौके पर उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे, जो कमरे के बाहर पहरेदारी का काम कर रहे थे।

 

 

इस संबंध में चिरकुंडा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामला को लेकर परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर युवक सौरव मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की मेडिकल जांच के लिए उसे धनबाद सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »