कोयलांचल में कृषि की अच्छी सम्भावना, बरवा अड्डा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

AJ डेस्क: जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत धनबाद के जिला परिषद मैदान में मंगलवार को कृषि प्रदर्शनी सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख के साथ साथ टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उपायुक्त धनबाद उमाशंकर सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी असीम रंजन उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम में विभाग की ओर से 20 स्टाल लगाए गए थे। जिसमें कृषि की कई उन्नत सब्जियां, मछली पालन स्टाल सहीत सहकारिता विभाग की और से भी कई स्टाल लगाई गई थी।

 

 

विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुआयना कर मंत्री बादल पत्र लेख ने कहा कि कोयलांचल में भी अच्छी कृषि की संभावना है। उन्होंने कहा कि धनबाद में अभी काफी उन्नत सब्जियां, धान, मछली, पशुपालन आदि किए जा रहे हैं।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान मंत्री बादल पत्रलेख का स्वागत जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें मोमेंट देकर और साल ओढ़ाकर किया गया।

 

 

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बादल पत्रलेख ने कृषक मित्रो के समक्ष कई बातें रखी। साथ ही उन्होंने कहा की झारखंड में गठबंधन की हेमंत सरकार के द्वारा किसानों के लिए काफी काम किए गए हैं और आगे भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा को 50 हजार तक किसानों की ऋण माफी की गई है, जो पहले झारखंड में किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।किसानों की आय बढ़ाने और उनकी सुविधा को लेकर सरकार आगे भी काम कर रही है।

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि हम पेंशन योजना को वृहद पैमाने पर लागू कर रहे हैं। जिन्हें आज भी विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रहा है उन्हें पेंशन का लाभ मुहैया करवाने पर जोरशोर से काम किया जा रहा हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही धनबाद के बरवड्डा में किसानों के लिए कोल्ड स्टोर का निर्माण किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »