गुमला : पांच साल के मासूम सहित दादा दादी और माता पिता की हत्या

AJ डेस्क: झारखंड के गुमला जिले में पांच साल के मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शव पर पिटाई और कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले सभी की लाठी-डंडे से पिटाई की, उसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। मृतकों में मासूम के अलावा उसके माता-पिता और दादा-दादी शामिल हैं। घटना मंगलवार देर रात की है।

 

 

वारदात की सूचना के बाद गुमला SP हृदीप पी जनार्दनन घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल, वारदात की वजह स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 

 

मामला कामडरा थाना क्षेत्र के बुरूहातू आम टोली गांव का है। मृतकों में नीकुदीन टोपनो (55), उसकी पत्नी जोस्फिना टोपनो (45), बेटा विंसेन्ट टोपनो (35), बहु सिल्वन्ति टोपनो (30) और पोता आसविन टोपनो (5) शामिल है। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने नीकुदीन के घर के दरवाजे पर उनकी पत्नी जोस्फिना का शव देखा। इसके बाद उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई। अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो कुछ ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे।

 

 

 

 

अंदर एक कमरे में बेड पर नीकुदीन टोपनो जबकि दूसरे कमरे में विंसेन्ट, उसकी पत्नी सिल्वन्ति और बेटा आसविन का शव जमीन पर पड़ा था। सभी के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार का निशान मिला है। माना जा रहा है कि देर रात आरोपी घर के अंदर पहुंचे होंगे। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला कर मार डाला होगा। इस दौरान जोस्फिना जान बचाने के प्रयास में घर से बाहर भाग रही होगी, इसी दौरान उसे दरवाजे के पास पकड़कर बदमाशों ने मार डाला होगा।

 

 

वहीं, SP हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि जिस तरह से हत्या की गई, इससे आपसी विवाद का मामला लगता है। हम और भी एंगल पर जांच कर रहे हैं। अभी शुरुआती जांच हुई है। इसमें कंक्रीट कारण नहीं बताया जा सकता है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जितना जल्दी हो हम इस हत्याकांड का खुलासा करेंगे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »