उत्तराखण्ड में उथल पुथल : CM त्रिवेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

AJ डेस्क: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। सोमवार को दिल्ली में रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वह गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले। दरअसल, उत्तराखंड भाजपा का एक धड़ा त्रिवेंद्र सिंह की कार्यशैली से खुश नहीं है। उसने पार्टी आलाकमान से इस बारे में शिकायत की थी। रावत से असंतुष्ट रहने वाले नेताओं में सांसद और विधायक शामिल हैं।  कुछ दिनों पहले भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के उपाध्यक्ष रमन सिंह और महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखंड भेजा था। इन दोनों नेतोओं ने उत्तराखंड के विधायकों एवं सांसदों से फीडबैक लिया।

 

 

रावत की कार्यशैली से विधायक-सांसद नाराज

बताया जाता है कि इन सांसदों एवं विधायकों ने रावत की कार्यशैली के खिलाफ खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पर्यवेक्षक रमन सिंह गत शनिवार को देहरादून में कई विधायकों से मिले। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उनकी राय भी जानी। इस रिपोर्ट को पार्टी अध्यक्ष नड्डा को सौंपा गया था जिसके बाद उन्होंने रावत को दिल्ली तलब किया। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की 70 सीटों में से 57 पर जीत दर्ज की। इस प्रचंड जीत के  बाद रावत को सीएम बनाया गया।

 

 

तिवारी को छोड़ किसी ने भी पूरा नहीं किया कार्यकाल-

उत्तराखंड की राजनीति के बारे में यह दिलचस्प है कि नारायण दत्त तिवारी को छोड़कर किसी ने भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। भाजपा और कांग्रेस चुनावों से पहले अपना मुख्यमंत्री बदलते रहे हैं।

 

 

कई नेता मुख्यमंत्री पद की रेस में-

रावत के बाद उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा, इस पर अभी रहस्य बरकरार है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम चर्चा में हैं। जिन नामों पर चर्चा चल रही है उनमें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, भगत सिंह कोश्यारी, धन सिंह रावत, अनिल बलूनी और सुरेश भट्ट के नाम शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »