व्याख्याता घोटाला : CBI ने रांची महिला कॉलेज में रेड मार महिला प्रोफेसर को लिया हिरासत में
AJ डेस्क: सीबीआई की टीम ने मंगलवार को रांची महिला कॉलेज में छापा मार अंग्रेजी की प्रोफेसर ममता केरकेट्टा को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि 2008 में हुए व्याख्याता घोटाले मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें ममता का भी नाम था।
ये रेड 2008 में हुई शिक्षक नियुक्ति मामले में की गई है। सीबीआई ने पूर्व में आरोप पत्र दाखिल किया था। सीबीआई के आरोप पत्र पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। सीबीआई ने आरोप पत्र में लिखा था कि JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद ने व्याख्याता नियुक्ति से संबंधित मेरिट लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी ग्लोबल इंफॉर्मेटिक्स को दी थी। इसके बाद ही मेरिट लिस्ट में छेड़छाड़ करते हुए कई अयोग्य अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करा दिया गया था।
सीबीआई ने 30 सितंबर 2019 को 69 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। इनमें 59 व्याख्याता शामिल हैं। यह नियुक्ति घोटाला 2008 में हुआ था। JPSC ने 745 लेक्चरर पद के लिए जेट परीक्षा आयोजित की थी। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। कॉपी पर ओवरराइट कर अंक बढ़ाकर व्याख्याता बनाया गया था।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
