लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पॉजिटिव पाए गए

AJ डेस्क: कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। देश में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए। दिल्ली AIIMS  की ओर से जानकारी दी गई है कि ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें 20 मार्च को ऑब्जर्वेशन में रखने के लिए AIIMS के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया। वह हालत स्थिर है।

 

 

भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए मरीजों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,15,99,130 हो गए। कोविड-10 के उपचाराधीन मरीजों की तादाद में लगातार 11वें दिन वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद अब यह संख्या 3,09,087 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.66 प्रतिशत है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »