किसानी क्षेत्र में भी धोनी का छक्का, ‘ईजा फार्म’ की पहली आउटलेट पर उमड़ी भीड़

AJ डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यानि माही का क्रेज उनके होम टाउन रांची में सिर चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि धोनी के किसानी अवतार को भी उनके प्रशंसकों के द्वारा जबर्दस्त सराहना मिल रही है। रविवार को एक बार फिर यह क्रेज देखने को मिला, जब रांची में धोनी का इजा फार्म हाउस की पहली दुकान खुली।

 

 

रांची में धोनी के इजा फार्म की पहली आउटलेट का उद्घाटन धोनी के सबसे करीबी दोस्‍त परमजीत सिंह ने किया। इस आउटलेट में सब्जियों की लंबी रेंज के साथ-साथ फल और दूध के साथ डेयरी उत्पाद भी रखे गए हैं। शहर के सुजाता चौक के पास खुले इस आउटलेट के पास आज सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।

 

 

 

 

आउटलेट में आर्गेनिक सब्जी, फल के अलावा डेयरी उत्‍पादों को भी रखा गयसा है। पहले ही दिन इस पर खरीदारों की अच्‍छी खासी भीड़ देखने को मिली। रांची के सैंबो में धोनी का 43 एकड़ फार्म हाउस है। जहां सब्‍जी और फलों कर खेती हो रही है। उन्‍होंने साहिवाल, फ्रीजन नस्‍ल की करीब 300 गायों को भी रखा है। इन गायों का दूध पिछले कई महीनों से रांची के बाजारों में आ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »