बिहार: नाबालिग को बंधक बना तीन दरिंदो ने 17 घण्टे तक किया मुंह काला

AJ डेस्क: लखीसराय के तेतरहट थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 दरिंदों ने 15 साल की एक बच्ची को कमरे में 17 घंटे तक बंधक बनाकर बारी-बारी से रेप किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह मार-पीटा भी। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन हैवानों को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। जाते-जाते हैवानों ने बच्ची को धमकी दी कि अगर किसी को यह बात बताई तो उसे और उसके पूरे परिवार जान से मार देंगे।

 

 

बंधक बनाकर गैंगरेप की इस घटना का केस लखीसराय महिला थाने में दर्ज कराया गया है। महिला थाना अध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

 

 

पीड़िता बुधवार को शौच के लिए सुबह के 5 बजे अपने घर से निकली थी। इसी दौरान गांव में ही एक बोरिंग के पास नीतीश सिंह, चंदन सिंह और रामानुज सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया। फिर उसका मुंह बंद कर पास के एक मकान में ले गए। वहां एक कमरे में रात 10 बजे तक उसे बंधक बनाए रखा। इस दौरान तीनों ने पीड़िता के साथ कई बार रेप किया। उसने विरोध किया तो उसे खूब मारा-पीटा भी। पीड़िता के चेहरे पर जख्म के निशान हैं। रात के 10 बजे पीड़िता को छोड़ा तो वह दौड़ी-दौड़ी घर पहुंची और घरवालों को सारी बात बताई।

 

 

मामले में 3 आरोपियों रामजी सिंह के पुत्र नीतीश सिंह, सीमा सिंह के पुत्र चंदन सिंह और बदन सिंह के पुत्र रामानुज सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये तीनों इलाके के दबंग हैं। इसलिए घरवाले दहशत में हैं। परिजनों ने बताया कि पीड़िता को तीनों ने रेप की घटना बताने पर पूरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता काफी गरीब परिवार से है। पिता साधारण किसान हैं। मां का कहना है कि तीनों आरोपितों की नजर काफी दिनों से उनकी बेटी पर थी। फिलहाल तीनों आरोपित फरार हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »