हजारीबाग: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत

AJ डेस्क: हजारीबाग के इचाक क्षेत्र के वरियठ गांव के पास NH-33 पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत हो गई। जबकि, गाड़ी चला रहा युवक बालबाल बच गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने गांव तिलरा जा रहे थे और घर से करीब 8 KM दूर उनकी तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई।

 

 

मरने वालों में 58 वर्षीय बिरजू राणा, 47 वर्षीय मनोज शर्मा और 38 वर्षीय अमीत कुमार शामिल है। इनमें बिरजू और मनोज सगे भाई थे। जबकि अमित, बिरजू के बेटे थे। कार में बिरजू के एक और पुत्र 35 वर्षीय सुमित कुमार भी सवार थे। हादसे में सुमित सुरक्षित है।

 

 

कार सुमित चला रहा था और सभी रामगढ़ से हजारीबाग स्थित इचाक थाना क्षेत्र के तिलरा गांव आ रहे थे। कार जैसे ही वरियठ गांव के पास पहुंची, आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बिरजू और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई और अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से जख्मी अमीत को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स जाने के दौरान अमित ने भी दम तोड़ दिया। इधर, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर ट्रक को लेकर भाग निकला।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »