हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा जख्मी

AJ डेस्क: बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौवा बांध स्थित NH-2 पर मोटरसाइकिल सवार दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत ही बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। जहां घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को भी अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कालाडीह निवासी कृपा शंकर मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »