टुंडी के मछियारा के समीप हाथी ने महिला को पटक पटक कर मार दिया

AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी प्रखंड में गुरुवार को हाथियों का आतंक देखने को मिला। यहाँ पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र स्थित मछियारा गांव के पास अहले सुबह करीब 4 बजे महुआ चुन रही एक 29 वर्षीय महिला को एक हाथी ने पटककर मार डाला। बताया जा रहा है कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और वो क्षेत्र में घूम घूम कर उत्पात मचा रहा है।

 

 

मृतका की पहचान अल्लाउद्दीन अंसारी कक पत्नी अजमेरुन बीबी के रूप में हुई है। मृतका का एक पुत्र और चार पुत्रियां है। जिसमें एक तीन माह की दुधमुंही बच्ची भी शामिल है। घटना की सूचना पर मनियाडीह थाना प्रभारी असफाक आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारी भी मृतका के घर पहुंचे। और लोगों को ढांढस बंधाया। इस दौरान मुआवजे की मांग कर रहे परिजनों और गाँव वालों को स्थानीय मुखिया श्रवण टुड्डू और वन विभाग के अधिकारियों ने जल्द मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिला शांत कराया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »