कलियासोल सब स्टेशन लूट कांड के चार अपराधी सामान सहित गिरफ्तार

AJ डेस्क: बीते एक सप्ताह पहले धनबाद के कालुबथान ओपी अंतर्गत केलियासोल सब स्टेशन में हथियार के बल पर हुई डकैती का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाह ने कालुबथान ओपी में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस बात की जानकारी दी।

 

 

बात दे कि घटना बीती शुक्रवार की रात की है। क़रीब एक दर्जन की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने अधिकारी और गार्ड को बंधक बनाकर क़ीमती समान लूट ले गए थे। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही मामला दर्ज कर ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। एसडीपीओ विजय कुमार क़ुशवाहा के नेतृत्व में छापेमारी दल ने एक सप्ताह के भीतर ही इस मामले में सफलता हासिल कर ली।

 

 

घटना में संलिप्त अपराधियों में से चार अपराधियों को समान के साथ धनबाद ज़िला के विभिन्न क्षेत्र से गिरफ़्तार कर लिया गया। इस डकैती कांड में लूटे गए क़ीमती ब्रास और कॉपर सहित अन्य समान को ज़ब्त कर लिया गया है। साथ ही पकड़े गए चार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक स्विफ़्ट कार, एक एयर पिस्टल, साढ़े तीन लाख रुपया नगद सहित चार मोबाइल फ़ोन पुलिस ज़ब्त किया है। वहीं डकैती कांड का मुख्य मास्टर माइंड राजू खान अभी भी पुलिस के गिरफ़्त से बाहर है। हालाँकि पुलिस ने घटना में शामिल सभी अपराधियों को जल्द गिरफ़्तार कर लेने का दावा किया है।

 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पूरे घटना का मुख्य सरगना झरिया का राजू खान है। जो कबाड़ी का कारोबार करता है। पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो ने अन्य दो मामलों में भी अपने गिरोह की संलिप्तता स्वीकार की है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »