वहशी दरिंदा ने खोले चार हत्याकांड के राज, वेब सीरीज का था असर, शव के साथ किया दुष्कर्म

AJ डेस्क: दीपक वेब सीरीज देखने का शौकीन था। पाताल लोक और असुर नामक वेब सीरीज वह काफी देखता था। घटना के 1 दिन पूर्व भी उसने अपनी पत्नी के साथ वेब सीरीज देखी थी। पाताल लोक में हथौड़ा त्यागी नामक एक चरित्र से वह प्रभावित था। इसीलिए उसने सब की हत्या हथौड़े से की। रोशन और अंकित पर भी उसने हथौड़ा से ही वार किया था।

 

 

हम बात कर रहे है 12 अप्रैल को जमशेदपुर स्थित कदमा में पत्नी, दो बेटी और ट्यूशन शिक्षिका की हत्या करने के आरोपी दीपक कुमार की। पुलिस ने शनिवार को इसे जेल भेज दिया। इसके पूर्व बिष्टुपुर थाना में एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने पूरे मामले में चौंका देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दीपक को पुलिस ने शुक्रवार को धनबाद के HDFC बैंक से गिरफ्तार किया था। धनबाद से पकड़ने के बाद पुलिस उसे देर रात जमशेदपुर लेकर पहुंची। जिसके बाद उसे घटनास्थल ले जाया गया। जहाँ पर पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट करवाया। इसके बाद पूछताछ में दीपक ने बताया कि वेब सीरीज देख उसने अपने परिवार, रौशन, उसकी पत्नी और रौशन के मामा प्रभु की हत्या की योजना बनाई थी। जबकि, शिक्षिका द्वारा उसकी पत्नी और बेटियों की लाश देखने के बाद शोर मचाने के कारण उसकी हत्या की। शिक्षिका की हत्या करने के बाद उसके लाश कक ठिकाने लगाने के दौरान उसकी नियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसने शिक्षिका के शव के साथ रेप किया।

 

 

 

 

 

 

एसीपी ने बताया कि अपना पूरा परिवार खत्म कर देने वाले आरोपी के आंख से एक बूंद आंसू तक नहीं गिरा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसने अपने परिवार की हत्या इसलिए की क्योंकि वह नहीं चाहता था कि उसके जेल जाने के बाद पत्नी और बेटियों को पैसे के लिए दर-दर भटकना पड़े। दीपक ने बताया कि वह शिक्षिका की स्कूटी लेकर अपने बचपन के दोस्त प्रभु की हत्या करना चाहता था। उसने जोजोबेड़ा में प्रभु की हत्या करने की योजना बनाई थी। शिक्षिका बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जब घर पहुंची तो उसने चाकू का भय दिखा उससे उसकी स्कूटी का चाबी मांगा। इसी बीच शिक्षिका ने उसकी पत्नी और बच्चों की लाश देख ली। शोर मचाने पर दीपक ने शिक्षिका की गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

उन्होंने बताया कि परसुडीह के सोपोडेरा में दीपक का पुश्तैनी घर था। प्रभु में 40 लाख रुपए में उसका पुश्तैनी घर बिकवा दिया। इसके बाद उसने प्रभु से ही 17 लाख रुपए में एक हाईवा खरीदा। जोजोबेरा प्लांट में उसने अपना हाईवा लगवा दिया। लॉकडाउन होने के कारण हाईवा चलना बंद हो गया। बाद में उसे पता चला कि हाईवा का 5 लाख रुपए का रोड टैक्स बकाया है। बाद में प्रभु के भांजा रोशन की मदद से खड़गपुर में वो अपना हाईवा चलवाने लगा। रौशन ने उसका करीब 5 लाख रुपए गबन कर लिया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसने कई जगहों से लोन लिया। बिजनेस में घाटा होने के कारण ही दीपक प्रभु और रौशन की हत्या करना चाह रहा था।

 

 

 

 

 

एसएसपी ने बताया कि दीपक ने सबसे पहले अपनी पत्नी वीणा कुमारी की हत्या की। 12 अप्रैल को सुबह करीब 8:30 बजे उसने पत्नी की हथौड़ा से मार और तकिया से मुंह दबा हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपनी बड़ी और छोटी बेटी की हत्या की। फिर वह गहने लेने अपने ससुराल गया। रोशन और उसकी पत्नी को लंच पर बुला दोनों की हत्या करने की दीपक की प्लानिंग थी। परंतु रोशन का साला अंकित के वहां आ जाने से उसका प्लान बिगड़ गया।

 

 

एसएसपी ने बताया कि चार हत्या करने के बाद दीपक राउरकेला गया। वहां उसके बुलेट का टायर पंक्चर हो गया। एक गैरेज में बुलेट को खड़ा कर उसने एक कार बुक की और वहां से पुरी चला गया। पुरी के एक होटल में वह 2 दिन तक रहा। फिर कार बुक कर वहां से रांची आ गया। रांची में उसने शॉपिंग की। इसके बाद वह कार से ही धनबाद पहुंचा। वहां शुक्रवार को HDFC बैंक में पैसा जमा करने के दौरान वह पकड़ा गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसने बैंक में पैसे जमा किए। दोबारा 2:30 बजे पैसे जमा करने आने के दौरान व पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »