एयर एंबुलेंस से हैदराबाद जाएंगे सिंदरी विधायक, धनबाद से बोकारो के लिए हुए रवाना

AJ डेस्क: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो को शनिवार को एंबुलेंस के जरिए जालान अस्पताल से बोकारो के लिए रवाना कर दिया गया। बोकारो हवाईअड्डा से विधायक को एयर लिफ्ट कर हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। बात दें कि भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 12 अप्रेल को धनबाद स्थित एशियन जालान अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे।

 

 

 

 

डॉक्टरों की माने तो भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो की स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी थी। विधायक इंद्रजीत महतो की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन आक्सीजन लेबल सामान्य से नीचे है। उनके फेफड़े में संक्रमण की शिकायत की बात कही जा रही है। मौके पे मौजूद धनबाद भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) ज्ञान रंजन सिन्हा ने बताया कि विधायक इंद्रजीत महतो को हैदराबाद स्थित उसी चिकित्सक के पास भेजा जा रहा है जिन्होंने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का इलाज किया था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »