राहत: चारा घोटाला में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू यादव को मिली जमानत

AJ डेस्क: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। दुमका कोषागर से अवैध निकासी के मामले में उनको जमानत मिल गई है। हालांकि, लालू यादव को जेल से बाहर आने में अभी एक-दो दिनों का वक्त लग सकता है। कोविड संक्रमण के नियम के चलते उन्हें जेल से निकलने में कुछ देरी हो सकती है। बेल बांड भरने के बाद जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

 

लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उन्होंने अपनी आधी सजा काट ली है। साथ ही उनकी उम्र काफी हो गई है और उन्हें गंभीर बीमारियों ने भी ग्रसित कर लिया है इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। इस मामले में आधी सजा पूरी करने वाले बाकी के दोषियों को जमानत मिल चुकी है। इस बीच रांची हाईकोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो को जमानत का फैसला सुनाया।

 

 

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को माकूल जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाए गए नियम के तहत जमानत मिली है। उन्होंने कहा कि बेल बॉन्ड समेत तमाम प्रक्रिया को देखते हुए लालू प्रसाद यादव को बाहर आने में 3-4 दिन लग सकते हैं। एम्स के डॉक्टरों की सलाह पर तय होगा कि लालू यादव को कब पटना लाया जाए। फिलहाल सारी बातें बाद में होंगी, अभी खुशी मनाने का वक्त है। पूरे बिहार में लालू यादव के जमानत पर मिठाई बंट रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »