कोविड 19: नीतीश का फैसला, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू, विस्तृत पढ़ें

AJ डेस्क: बिहार में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सख्तियों पर फैसला हो गया है। बिहार में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा। वीकेंड लॉकडाउन भी अभी नहीं, सिर्फ नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। सभी शिक्षण संस्थानों को 15 मई 2021 तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान किसी भी तरह की परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे। दुकानें और मंडियां अब शाम 7 बजे के बजाए 6 बजे तक ही खुलेंगी। सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पुल, पार्क और उद्यानों को भी बंद कर दिया गया है। एक बार फिर पहले की तरह कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें आने वाले लोगों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी। RTPCR जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के लिए ठोस निर्णय लिया गया है। ऑक्सीजन को उपलब्ध कराने की समस्या आई है। इसकी आपूर्ति को समय पर सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »