दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लगा “लॉक डाउन”

AJ डेस्क: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। दिल्ली में आज रात 10 बजे से लागू हो जाएगा। यह लॉकडाउन छह दिनों तक रहेगा। यह लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रशासन उसी तरह से सख्ती अपनाती हुई नजर आएगी, जिस तरह से वीकेंड कर्फ्यू के दौरान दिखाी दी थी।

 

 

 

उन्होंने यह फैसला दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने के बाद लिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘हम किसी भी हालात में दिल्ली को उस स्थिति में नहीं ले जाना चाहते हैं जिसमें दिल्ली की सड़कों पर लोगों की मौत हो। इसलिए हम दिल्ली में छह दिन लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। हमारे पास इसके अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है। आपसे निवेदन है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। लॉकडाउन के नियमों का पालन करिएगा।’

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »