महाराष्ट्र: नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक के लीक होने से 22 संक्रमित मरीज की मौत

AJ डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक में आज एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से हड़कंप मच गया। घटना नासिक के जाकिर हुसैन नगरपालिका अस्पताल की है, जहां एक टैंक से अचानक ऑक्सीजन लीक होने लगी। देखते ही देखते पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि कहीं आग लग गई है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को इस संबंध में तुरंत कॉल किया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस घटना में 22 लोगों की मौत हुई है। इनके अलावा 30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

घटनास्थल पर महापालिका की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कहा कि टैंकर के वॉल्व्स में लिकेज होने से ऑक्सीजन परिसर में फैल गया। वहीं पालिका आयुक्त कैलाश जाधव ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर हत्या का केस दर्ज करवाया जाएगा।

 

 

 

 

ऑक्‍सीजन लीक मामले में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, संपूर्ण जांच तो होती रहेगी लेकिन आगे ऐसी घटना ना हो इसकी सावधानी रखी जाए। जिन परिवार के सदस्यों की मौत हुई है उनके दुख में हम सहभागी हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »