बोकारो स्टील से 46.34 टन ऑक्सीजन लेकर ट्रैन लखनऊ के लिए हुआ रवाना

AJ डेस्क: रेलवे की ओर से चलाया गया ऑक्सीजन एक्प्रेस शुक्रवार को झारखंड के बोकारो से UP के लखनऊ के लिए रवाना हो गया है। पहले खेप में तीन टैंकर में कुल 46.34 टन ऑक्सीजन भेजा गया है। शनिवार सुबह तक इसके लखनऊ पहुंचने की संभावना है।

 

 

दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ संजय घोष ने बताया कि शुक्रवार को तीन टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो पहुंचा। रात में ही इसमें ऑक्सीजन भरा गया। शुक्रवार को इसे वापस रवाना कर दिया गया है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए 805 किलोमीटर का ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल ऑक्सीजन एक्सप्रेस ऑक्सीजन लेकर बोकारो से खुलकर मूरी, बरकाकानालोहरदगा, टोरी, गढ़वा रोड, डेहरी-ऑन-सोन, पंडीत दीन दयाल जंक्शन, होते हुए लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस 16 घंटे में लखनऊ पहुंचाएगी ।

 

 

 

 

बोकारो स्टील प्लांट से यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के लिए ऑक्सीजन भेजा जा रहा है। बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक अमलेंदु प्रकाश ने बताया कि हमारे पास अभी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। जिस राज्य को जैसे-जैसे जरूरत हो रही है और टैंकर आ पा रहे हैं हम उस हिसाब से उन्हें ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं। सेल के सारे स्टील प्लांट ऑक्सीजन की आपूर्ति में सक्षम हैं और जरूरत पड़ी तो हम अपना प्रोडक्शन भी बढ़ाएंगे।

 

 

लिक्विड ऑक्सीजन प्रोयग इंडस्ट्री में कम करके देश के लोगों के लिए भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट में रोज 150 टन लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन कया जा रहा है। ये पूरा ऑक्सीजन देश के लोगों के लिए भेज रहे हैं। सेल और रेल हमेशा से एक साथ मिलकर हाथ बढ़ाया है और देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को पूरा करने लिए हम तत्पर रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »