सरायकेला नीमडीह में मेला बंद कराने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, देखें Video-

AJ डेस्क: सरायकेला नीमडीह में आयोजित मेला को बंद कराने पहुंचे बीडीओ और स्थानीय थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसमें नीमडीह थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है। जिनका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

दरअसल सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में भोक्ता मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी ज्यादा भीड़ जुटी हुई थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेले में जमा भीड़ को देख तत्काल मेले को बंद करने का निर्देश दिया। जिसपर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद मामला तनातनी तक पहुंच गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों और से युद्ध शुरू हो गया। लाठी- डंडे और पत्थरबाजी के बीच ग्रामीणों ने बीडीओ साहब और थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

 

 

देखें Video-

 

 

पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों के द्वारा किए गए इस मारपीट की घटना में नीमडीह थाना प्रभारी और एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गया है। जिनका इलाज़ नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं इस घटना में शामिल कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »