मजदूरों को हर सम्भव सहायता करने की बात कही यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने

AJ डेस्क: रविवार को राष्ट्रीय युथ इंटक की ज़ूम एप के माध्यम से मीटिंग हुई। जिसमे युथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा के द्वारा सभी राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई एवं वहां कार्य करने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी ले कर हर संभव सहायता के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपनी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कई सारी आयुर्वेदिक जानकारी भी दी।

 

 

इस दौरान झारखण्ड यूथ इंटक के अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने झारखण्ड में व्याप्त कोविड-19 की स्थिति से सभी को अवगत कराया। उन्होंने झारखंड यूथ इंटक के द्वारा सभी जिला में असहाय, गरीब और असंगठित मजदूर और उनके परिवार को हर संभव मदद पहुंचने के प्रयासों के बारे में बताया। साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर पर कोविड हेल्पलाइन शुरू होने की बात कही।

 

 

 

 

 

उन्होंने क्रमबार तरीके से यूथ इंटक झारखंड के कोविड हेल्पलाइन का उद्देश्य की जानकारी दी-

1. किसी भी इंसान को शारीरिक तकलीफ होने पर डॉक्टर से संपर्क करा उसे तत्काल प्रभाव से उपचार प्रदान करवाना।

2. जिला या आसपास के जिलों में कोविड मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती और उसके उपचार में मदद करना।

3. आर्थिक रूप से जूझ रहे श्रमिक परिवारों को राशन और मेडिकल सेवा प्रदान करवाना।

4. किसी भी श्रमिक साथी को अगर इस महामारी के दौरान नौकरी से हटाया जाता है तो उनके हक के लिए उनका साथ देना।

 

 

इस मीटिंग में राष्ट्रीय यूथ इंटक के पदाधिकारी विभिन्न प्रदेशों के अधिकारी और झारखंड से प्रदेश इंटक कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, पूर्व यूथ इंटक अध्यक्ष शैलेश पांडे, वरीय इंटक नेता केपी तिवारी, राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रमोद कुमार, प्रदेश महामंत्री मोनालिसा लाकड़ा, राहुल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, अंजनी कुमार, राजीव पांडे आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »