अलकडीहा डाका कांड में पब्लिक के हत्थे चढ़े डकैत की हो गयी मृत्यु

AJ डेस्क: शनिवार की देर रात झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र के दूध कारोबारी संतोष सिंह के घर में डकैती के दौरान लोगों के हत्थे चढ़ा आरोपी डकैत सलीम उर्फ हैदर ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस झरिया के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करवा रही थी। आरोपी युवक डकैती के बाद भागते वक्त लोगों के हत्थे चढ़ गया था। जिसके बाद लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दिया था। सूत्रों की माने तो अत्यधिक पिटाई के बाद इलाज में देरी के कारण आरोपी शख्स की जान चली गई।

 

 

अलकडीहा ओपी क्षेत्र के साउथ तीसरा बेलधौड़ा स्थित सुरूँगा तालाब के पास रहने वाले दूध व्यपारी संतोष सिंह के घर में डकैती के दौरान धरे गए आरोपी शख्स मृतक सलीम कतरास का रहनेवाला था। मृतक सलीम डकैती के बाद भागने के क्रम में पीड़ित परिवार के द्वारा धरदबोचा गया था। जिसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी सलीम के हाथ और पांव बांध कर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। आलम यह थी कि पीटकर अधमरा कर देने के बाद भी आक्रोशित भीड़ उसे पुलिस को सौंपने को तैयार नहीं थी। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह पुलिस ने आरोपी शख्स को भीड़ के चुंगल से छुड़ाकर थाना ले गई।

 

 

पिटाई के बाद मौके पर अचेत पड़ा आरोपी

 

बताया जा रहा है कि इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली है। दरअसल अधमरे आरोपी शख्स को पुलिस ने इलाज कराने की जगह उसे रातभर थाना में रखकर उससे पूछताछ करती रही। इसके बाद रविवार की सुबह जब उसकी हालत काफी बिगड़ गई तब उसे टांग कर झरिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

 

 

आरोपी को इलाज के लिए थाने से अस्पताल ले जाती पुलिस

 

 

बात दें कि शनिवार की रात करीब 1 बजे 7 से 8 की संख्या में डकैत दूध व्यपारी संतोष सिंह के घर मे घुसे थे। इस दौरान उन्होंने गृह स्वामी संतोष सिंह के जांघ में गोली मार दी और घर और उनके दुकान में रखे 6 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। लेकिन भागने के दौरान मृतक आरोपी सलीम पीड़ित परिवार के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »