बेकाबू होता कोरोना: 5 से 15 मई तक बिहार में लगा ‘लॉक डाउन’

AJ डेस्क: बिहार में बेकाबू होते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने 5 मई से 15 मई तक टोटल लॉकडाउन का फैसला लिया है। सरकारी-प्राइवेट कार्यालय सब बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठान या संस्थान खुले रहेंगे। सार्वजनिक परिवहन से जुड़ीं गाड़ियां चलेंगी, लेकिन क्षमता से आधी सवारी के साथ। इनमें आने-जाने की अनुमति उन्हीं को होगी, जिन्हें रेल-हवाई सफर करना है। फेरी वाले सुबह 7:00 बजे से 11 बजे तक सामान बेच सकते हैं।

 

 

लॉकडाउन में रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक मंगा सकते हैं। सभी तरह के सरकारी कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। राज्य में सभी शिक्षण संस्थान भी अभी बन्द रहेंगे।

 

 

शादियां हो सकती हैं, लेकिन 50 लोगों की अनुमति रहेगी, जिसमें बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में 20 व्यक्तियों की अनुमति होगी। इससे पहले सोमवार को CM नीतीश कुमार ने दूसरी बार पटना की सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। CM ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

 

 

बिहार टोटल लॉकडाउन लगाने वाला 9वां राज्य है। इससे पहले महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा, कर्नाटक और झारखंड टोटल लॉकडाउन लगा चुके हैं।

 

 

 

पटना हाई कोर्ट ने भी सोमवार को ही बिहार सरकार से पूछा था कि वह सूबे में पूर्ण लॉकडाउन पर क्या निर्णय ले रही है। इस मामले में उचित विचार कर मंगलवार 4 मई तक जवाब देने का निर्देश कोर्ट ने दिया था। कोर्ट ने बिहार में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों को एक बार फिर नाकाफी माना है। इससे पहले IMA ने भी बिहार के हालात को देखते हुए 15 दिन के लिए लॉकडाउन की मांग की थी। राजनीतिक पार्टियों की तरफ से भी लॉकडाउन करने की मांग चल रही थी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »