कोविड-19: कोविशिल्ड के दोनों डोज के बीच 12 से 16 हफ्ते का होगा गैप

AJ डेस्क: कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन और दो गज की दूरी अहम है। भारत में लोगों का टीकाकरण हो रहा है। लेकिन टीकाकरण के लिए पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि 12 लाख लोगों को वैक्सीन के दूसरे डोज का इंतजार है। सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतर बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने की सिफारिश की। इसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इसके अनुसार, अब कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच गैप 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया गया है। अभी कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच का अंतराल चार से आठ हफ्ते हैं।

 

 

एनटीएजीआई की खास सिफारिश-

सरकारी परामर्श समिति ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित रह चुके लोगों को स्वस्थ होने के बाद छह महीने तक टीकाकरण नहीं करवाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का कोई भी टीका लगवाने का विकल्प दिया जा सकता है। स्तनपान करवाने वाली महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद किसी भी समय टीका लगवा सकती हैं।

 

-कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच 12 से 16 हफ्ते के गैप की सिफारिश।

 

-कोवैक्सीन के लिए किसी तरह की सिफारिश नहीं।

 

-स्तनपान कराने वाली महिलाएं किसी समय लगवा सकती हैं टीका।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »