पप्पू यादव ने धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा

AJ डेस्क: बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बाेला। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी सीता को चुरा ले गई और गीता को भी ईडी के दबाव में अपने झांसे में ले लिया। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही भाजपा चुनाव हारेगी और इंडि राहुल गांधी के नेतृत्व में चार जून के बाद सरकार बनाएगी। पप्पू यादव धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने धनबाद पहुंचे थें।

 

 

सबसे पहले वह धनबाद के बारामुड़ी खटाल पहुंचकर अपने चिरपरिचित अंदाज में खाट पर बैठकर दाल-भात-चोखा खाया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, इसके साथ ही धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट मांगा।

 

 

उन्होंने कहा कि धनबाद के विकास के लिए स्वच्छ एवं अच्छे नेता का चुनाव करें, जो दागदार न हों। अनुपमा सिंह श्रेष्ठ प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिया सीट पर आज पूरे विश्व की निगाहें हैं। उनका किसी से कोई भेदभाव नहीं है। परिवार भी उनके साथ है। पूर्णिया में हिंदू न मुसलमान न जाति न धर्म और न ही बाहुबल, इस पर मतदान नहीं हुआ, बल्कि उनके कार्यों को देखते हुए पूर्णिया की जनता ने उनके पक्ष में वोटिंग की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का साथ और प्यार मिला। चार जून के बाद पूर्णिया इतिहास लिखेगा, जिसे पूरा विश्व देखेगा।

 

 

पप्पू यादव ने कहा कि वो कम से कम तीन लाख वोट से जीतेंगे। इसके साथ ही धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह विजयी हो रही हैं। भाजपा की करारी हार होगी। इस दौरान पप्पू यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने में भी कांग्रेस का योगदान है। महिलाएं भाजपा से अलग हो रही हैं। युवाओं में भी आक्रोश है, इस सरकार में किसानों की आवाज दबाई जा रही है। छोटे व्यापारी की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के विरोध में लहर है और कांग्रेस ही इसका एकमात्र जवाब है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »