कोरोना प्रभावित एक सौ जिला के जिलाधिकारियों संग वार्ता करेंगे पी एम मोदी

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन 100 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, जहां कोरोना वायरस के अधिक केस है। पीएम मोदी 2 दिन 19 राज्यों के 100 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। 18 मई को 9 राज्यों के 46 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और 20 मई को 10 राज्यों के 54 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी लगातार मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत की। मोदी महामारी की स्थिति का जायजा लेने और सुझाव देने के लिए पिछले कुछ दिनों से राज्य के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों से बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों ने उन्हें महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी।

 

 

मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी से राजनीतिक बवाल मच गया। सोरेन ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद एक ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था, ‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।’

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »