प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यूथ इंटक की टीम जरूरतमंदों को करा रहा भोजन

AJ डेस्क: यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने अपने समस्त सदस्यों के साथ कोरोना काल मे भी जरूरतमंदों के लिए काम कर रहे हैं। भिखारियों, राहगीरों, श्रमिकों जैसे जरूरतमंदों के बीच भोजन पहुंचाने का काम कर रहे है। इतना ही नही उनके परिवार वालों को भी भोजन कराने की बीड़ा कुमार रवि चौबे और उनकी टीम ने अपने कंधों पर उठाया है।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि ने अपनी टीम के साथ बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिले में खाना वितरण कराया। इस दौरान उन्होंने बोकारो के चास, सिटी सेंटर, बालीडीह टोल टैक्स, बहादुरपुर, पेटरवार, छतरपुर, रामगढ़ और हजारीबाग टीम के साथ पूरे विहोर टोला और सुदूर बस्ती में जाकर जरूरतमंद परिवारों को भोजन कराया।

 

 

इस दौरान कुमार रवि ने कहा कि उन परिवारों को हमारी टीम घर का भोजन करा रही है ताकि वह स्वस्थ रहें। हम सब का यह प्रयास है कि हमारे कोई भी श्रमिक परिवार, जरूरतमंद परिवार भूखा ना रहे और इसके लिए जहां भी जाकर उन को खाना खिलाना पड़ेगा हमारी टीम वहाँ तक जाएगी। उन्होंने तमाम युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग सक्षम हैं वह आगे आकर उन जरूरतमंद परिवारों की मदद करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई मदद करना चाहते हैं या उनको किसी गरीब परिवार के बारे में पता चल रहा हो तो वह यूथ इंटक टीम से संपर्क कर सकते हैं। वैसे परिवार तक को तुरंत सहयोग पहुंचाया जाएगा। भोजन वितरण के साथ-साथ करोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के प्रति फैले अफवाहों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »