‘सऊदी डेली’ में अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा- भारत सबसे तेजी से बढ़ती शक्ति

AJ डेस्क: एक ओर भारत कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर भारत के प्रयासों की तारीफ हो रही है। कोविड-19 मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के कारण हुए नुकसान के बावजूद भारत दुनिया में ‘सबसे तेजी से बढ़ती हुई शक्ति’ बना हुआ है। साथ ही भारत के पास कई मूलभूत ताकतें हैं जो उसे दुनिया के ‘सबसे शक्तिशाली’ देशों में से एक बनाएंगी। ये दावे ‘सऊदी डेली’ की एक रिपोर्ट में किए गए हैं।

 

 

भारत के महामारी से निपटने के तौर-तरीकों की आलोचना करने वालों को फटकार लगाते हुए अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ डॉ जॉन सी हल्समैन ने अरब न्यूज के लिए एक ऑप-एड में कहा है कि भारत की राजनीतिक शक्ति संरचना स्थिर है और मोदी और बीजेपी दोनों राजनीतिक रूप से इस तरह सुरक्षित हैं कि दूसरे ‘विकासशील’ देश सिर्फ ईर्ष्या कर सकते हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी के चलते भारत के स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव पड़ा। बाद में पश्चिम मीडिया के कुछ वर्गों ने भारत की आलोचना की जो कि सही नहीं है। हल्समैन ने तर्क दिया है कि सभी भारत में मौजूद दुखद समस्याओं की ओर देख रहे हैं लेकिन किसी का ध्यान सतह के नीचे मौजूद स्थायी परिवर्तनों पर नहीं है जो भारत को ‘सबसे तेजी से बढ़ती हुई शक्ति’ बनाते रहेंगे।

 

 

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में कई जगह लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की किल्लतों का सामना करना पड़ा था जिसके चलते केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार आलोचनाओं भी हुई। अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा कि पहली बात कि भारत की राजनीतिक शक्ति संरचना स्थिर है। मई 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा हासिल की गई सीटों ने ज्यादातर विदेश नीति जानकारों को चकित कर दिया था।

 

 

भारत के मजबूत आंकड़ों की ओर इशारा करते हुए विदेश नीति विशेषज्ञ ने कहा कि आर्थिक आंकड़े झूठ नहीं बोलते। 2050 तक यह अनुमान है कि भारत वैश्विक जीडीपी का 15 प्रतिशत हिस्सा होगा। डॉ हल्समैन ने कहा कि कोविड-19 के चलते हुए आर्थिक नुकसान से बाहर आकर, भारत नए सिरे से विकास के सुनहरे युग के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »