सराहनीय: यूथ इंटक के समर्थक स्वयं भोजन बना जरूरतमंदों को खिला रहे
AJ डेस्क: कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने व इसकी रोकथाम को लेकर झारखंड द्वारा लगाए गए लाॅकडाउन के दौरान जरुरतमंदों तथा बेसहारा लोगों के लिए युथ इंटक ने बोकारो के बालीडीह औधोगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय मे मुफ्त भोजन केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र का उद्वघाटन शनिवार को संध के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने गरीबो के बीच भोजन बांट कर किया।
इस दौरान विभिन्न कारखानों मे दैनिक मजदूरी कर रहे मजदूरों ने केंद्र का लाभ उठाते हुए मौके पर पहुंच मुफ्त भोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि वैश्विक महामारी ने सभी के दिनाचार्या मे परिवर्तन ला दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भूखा न रहे एवं भोजन के लिए किसी को इधर उधर न भटकना पड़े, इसी को ध्यान में रख कर केंद्र को खोला गया है।

मौके पर अशोक सोरेन, जिलानी अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, नंद लाल मुर्मू, अजहरुद्दीन अंसारी, शाहबाज हुसैन, दानिश रिज़वी, गुलटन अंसारी, अफ़रोज़ आलम, कुदुस अंसारी, अरविंद कुमार, भद्री कुमार आदि मौजूद रहे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
