वर्ल्ड रेसलिंग डे के दिन ही ओलम्पिक में मेडल जीतने वाले सुशील सिंह गिरफ्तार हुए

AJ डेस्क: दुनिया भर में आज यानि 23 मई का दिन वर्ल्ड रेसलिंग के तौर पर मनाया जाता है, पर भारत के लिए यह दिन एक काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। वर्ल्ड रेसलिंग डे के ही दिन भारत के सबसे बड़े सूरमा और ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी सुशील कुमार को युवा रेसलर सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लगभग 20 दिन से फरार सुशील कुमार आखिरकार रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

 

 

रेसलिंग डे मनाने की परंपरा 117 साल पुरानी है। आज से 117 साल पहले पहली बार ऑस्ट्रिया में ग्रीको रोमन रेसलिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसके बाद से ही इसे वर्ल्ड रेसलिंग डे के तौर पर जाना जाता है। संजोग देखिए कि सुशील कुमार पर भी ग्रीको रोमन रेसलर की हत्या का आरोप लगा है। जिस सुशील कुमार पर ओलिंपिक पर मेडल जीतने पर इनामों की बारिश हुई थी उसी सुशील पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था।

 

 

सोशल मीडिया पर सुशील कुमार की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशील कुमार मुंह पर तौलिया लपेटे, पुलिस से चारों ओर से घिरे हुए नजर आ रहे थे, पर उनकी आंखों में खौफ नहीं दिख रहा था।। जो चेहरा दुनिया भर में भारतीय रेसलिंग की पहचान था उसी सुशील कुमार को इस तरह मुंह छुपाते देख फैंस भी दुखी नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए फैंस ने इसे भारतीय खेल जगत के लिए काला दिन बताया। वहीं कुछ ने कहा कि जो सुशील कुमार देश का गौरव थे आज भारतीय रेसलिंग पर बड़ा धब्बा बन गए हैं।

 

 

 

 

 

बता दें कि दिल्ली पुलिस को चार मई को रात करीब 12 बजे छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच झगड़े की खबर मिली थी। झगड़े में घायल होने वाले पहलवान सागर को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद हालत बिगड़ती देख उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार ने पहले तो बयान दिया किया कि इसमें उनके लोगों का कोई हाथ नहीं है लेकिन बाद में फरार हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »