धनबाद के DRM ने मानसून की तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश

AJ डेस्क: मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल के निर्देश पर धनबाद मंडल में मानसून के दौरान आने वाली परेशानियों के मद्देनजर विस्तृत तैयारियां की जा रही है। ताकि मानसून में रेल निर्बाध पटरियों पर दौड़ती रहे।

 

 

इस संबंध में रेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा है कि DRM के निर्देश पर मानसून को देखते हुए धनबाद रेल मंडल में माकूल व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया बताया कि मंडल के विभिन्न यार्ड एवं ब्लॉक सेक्सन में जगह-जगह पर ड्रेनेज बनाया जाएगा। जिसमें वर्षा का अत्यधिक पानी जमा हो सके और ट्रैक पर जलजमाव ना हो सके। चिन्हित जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। चिन्हित जगह पर वॉचमैन की तैनाती की जा रही है, जो हमेशा विपरीत परिस्थितियों पर नजर बनाए रखेंगे। रेलवे लाइनों के किनारे बड़े-बड़े वृक्षों की छटाई की जाएगी। जिससे ट्रैक, ओवरहेड तार इत्यादि पर आने वाली परेशानियों से बचा जा सके। पहाड़ के टुकड़े गिरने, ढलान से पत्थर खिसकने आदि जैसे चिन्हित जगहों पर विशेष निगरानी की जाएगी।

 

 

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग से जारी अलर्ट जैसे तूफान आने की संभावना, चक्रवात आने की संभावना या भारी बारिश होने की संभावना पर भी विशेष तैयारियां की गई है। सिगनलिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु ट्रैक पर जलजमाव ना हो इस पर विशेष निगरानी की जा रही है। इसके अलावा भी बचाव हेतु अन्य तैयारियां भी की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »