कोरोना से जंग: BCCL हर सम्भव जिला प्रशासन का कर रहा सहयोग

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी करोना के दूसरे लहर की भयावहता को देख धनबाद कोयलांचल अभी से ही इसके तीसरे लहर से बचाव की तैयारियों में जुट गया है। जिसमें भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) जिला प्रशासन को पूरा सहयोग देने का प्रयास कर रहा है।

 

 

बीसीसीएल अपने सीएसआर फंड से धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में ऑक्सिजन प्लांट लगा रही है। ताकि कोरोना पीड़ित या दूसरे जरूरतमंद मरीजो को इसका पूरा लाभ मिल सके। साथ ही बीसीसीएल के सबसे बड़े अस्पताल सेंट्रल हॉस्पिटल में खास कर बच्चो के लिए 50 बेड का आईसीयू वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। ताकि कोरोना के तीसरे लहर में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा चिकित्सकीय सहायता दिया जा सके।

 

 

बीसीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद ने इस संबंध में बात करते हुए कहा कि कोरोना के तीसरे लहर को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारी की जा रही है। ताकि तीसरे लहर में कम से कम नुकसान हो। इसके साथ ही बीसीसीएल सीएमडी ने बताया कि कोरोना काल में भी जान को जोखिम में डाल कर देश के लिए कोयला उत्खनन करने वाले कर्मियों की यदि कोरोना से मौत होती है तो वैसे कर्मियों के परिवार को अलग से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »